×

Har Ghar Tiranga: जिलाधिकारी ने सभी संगठनों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

Har Ghar Tiranga: आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से आज जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने जन जागरूकता रैली (तिरंगा झंडा यात्रा) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Ravindra Singh
Published on: 8 Aug 2022 10:22 AM GMT
Har Ghar Tiranga
X

Har Ghar Tiranga (image news network)

Har Ghar Tiranga Hamirpur: आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से आज जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने जन जागरूकता रैली (तिरंगा झंडा यात्रा) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली में जिलाधिकारी ने स्वयं हाँथ में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया तथा शहर वासियों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया। हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए किंग रोड से होकर पुनः कलेक्ट्रेट में आकर सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी हमीरपुर 08 अगस्त 2022

जिलाधिकारी ने जन जागरूकता रैली के अवसर पर कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को गॉव/शहर के प्रत्येक घरों पर मनाये जाने हेतु यह रैली निकाली जा रही है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है इस के क्रम में आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा आजादी की 75वीं वर्षगॉठ को हर्षोल्लास के साथ मनायें।

जागरूकता रैली में अमर बलिदानियों के गीत

तिरंगा यात्रा में आजादी के गीत एवं अमर शहीदों के बलिदान से सम्बन्धित गीत गाये जा रहे थे। देश भक्ति के गीतों की धुन पर लोग भारत माता की जय घोष के नारे लगा रहे थे। लोगों में तिरंगा रैली को लेकर काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा, डीडीओ विकास ,एसडीएम सदर रवींद्र सिंह ,डिप्टी कलेक्टर / ईओ नगरपालिका हमीरपुर राजेश मिश्रा, उपायुक्त वाणिज्यकर जय सेन, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश , अन्य विभागों के अधिकारी,विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story