×

Hamirpur: पेड़ पर चढ़े अजगर देखने के लिए लगा लोगों का हुजूम, बनाया वीडियो

Hamirpur: शुक्रवार की सुबह एक पेड़ पर अजगर चढ़ गया। कई फीट लंबे विशालकाय अजगर को देखते ही कुछ लोग डर की वजह से दूरियां बनाए दिखे तो वहीं कुछ बच्चों सहित घर से अंदर बंद हैं।

Ravindra Singh
Published on: 26 Aug 2022 12:58 PM GMT
X

Hamirpur: पेड़ पर चढ़ा अजगर

Hamirpur: शहर में जहाँ एक ओर दोनों नदियां अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है, जिससे शहर वासियों की धडकने तेज होती देखी जा रहीं है। तो वहीं शुक्रवार की सुबह एक पेड़ पर अजगर चढ़ गया। कई फीट लंबे विशालकाय अजगर को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ आया। कुछ लोग डर की वजह से दूरियां बनाए दिखे तो वहीं कुछ बच्चों सहित घर से अंदर बंद हैं।

बताया जा रहा है कि शहर के जीजीआईसी विद्यालय (GGIC School) में कुछ लोगों ने शुक्रवार की सुबह पेड़ पर अजगर देखा और शोर मचाते हुए इलाके के अन्य लोगों को बताया। इसके बाद अजगर को देखने के लिए पेड़ के पास लोगों का तांता लग गया। लोग कैमरे से फोटो खींचकर वीडियो बनाने में जुट गए। सड़क चलते राहगीर भी भीड़ देखकर वहां रुक गए।

लोगों ने वन विभाग को दी जानकारी

इस दौरान स्थानीय लोगों ने वन विभाग (Forest Department) को कॉल कर जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक वनकर्मियों की राह देख रहे इलाकाई लोगों ने पुलिस को भी कॉल किया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story