Hamirpur: चन्द्रावल नदी के किनारे चरवाहे को मिले 10 सोने के सिक्के, लोगों में बना चर्चाओं का विषय

Hamirpur: सिसोलर थाना क्षेत्र के चन्द्रावल नदी के किनारे गांव में चरवाहे को सोने के सिक्के मिले। थानाध्यक्ष ने कहा कि दस सिक्के बरामद किये हैँ जिनकी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Ravindra Singh
Published on: 19 Aug 2022 2:13 PM GMT
Hamirpur News
X

बरामद किए सोने के सिक्के। 

Hamirpur: जनपद के मौदहा सिसोलर थाना क्षेत्र (Maudha Sisolar Police Station Area) के चन्द्रावल नदी के किनारे गांव में चरवाहे को सोने के सिक्के मिले। इस पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं की। थानाध्यक्ष ने कहा कि दस सिक्के बरामद किये हैस जिनकी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सिसोलर थाना क्षेत्र (Sisolar Police Station Area) के परेहटा गांव निवासी दीनदयाल पुत्र धनुआ एक चरवाहा है, जो अपने जानवरों को चंद्रावल नदी के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास चरा रहा था। जहां पर मिट्टी के बड़े-बड़े टीले बने हुए हैं। बारिश के चलते एक टीले की मिट्टी खिसक गई उसके नीचे प्राचीन कलीन समय के सोने के सिक्के मिले गए है। यह जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

चरगाहों से किए 10 सिक्के बरामद: थानाध्यक्ष

सिसोलर थानाध्यक्ष हिमांशु सैनी (SHO Himanshu Saini) ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना बीती 16 तारीख की है। उन्होंने बताया कि एक चरवाहा अपने जानवरों को नदी के किनारे चरा रहा था। वहीं और जानवर चराने वाले भी मौजूद थे। जिनसे 10 सिक्के बरामद कर लिए गए है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी के टीले के नीचे 10 सोने के सिक्कों से अधिक दीनदयाल को मिले थे, जिस पर अलग-अलग तरह की क्षेत्र में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story