Hamirpur Accident Today: हमीरपुर में भीषण हादसा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत से दहला यूपी

Hamirpur Road Accident:हमीरपुर में एक ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ये सड़क हादसा इतना ज्यादा भीषण की मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Jun 2022 2:52 PM GMT (Updated on: 22 Jun 2022 3:16 PM GMT)
truck hit auto
X

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर (फोटो-सोशल मीडिया)

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर मिली है। हमीरपुर में एक ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ये सड़क हादसा इतना ज्यादा भीषण की मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि ऑटो में 16 लोग सवार थे। ये हादसा नेशनल हाईवे NH-34 में मौदहा कोतवाली (Maudaha Kotwali) क्षेत्र में हुआ है।

हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ये हादसे से सड़क पर लाशें बिछी। एक ट्रक ने नेशनल हाईवे पर जा रही यात्रियों से भरी ऑटो को इतनी तेज टक्कर मारी, कि यात्री दूर जाकर गिरे। हाईवे पर चीख पुकार सुनते आसपास के लोगों ने वहां पर मदद देने की कोशिश की। सभी घायलों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया।


बताया जा रहा कि इस हादसे में 8 यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से 4 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इन सभी घायलों को मौदहा स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया है। इस हादसा मौदहा के मकरांव गांव के पास हुआ है।

CM योगी ने जताया दुख

दर्दनाक सड़क हादसे में हुई जनहानि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

घटना मौदाहा थाना क्षेत्र के NH 34 के गोस्वामी होटल के पास की।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story