TRENDING TAGS :
Hamirpur News: हमीरपुर में अनोखी शादी, कुत्ते की भव्य दुल्हा निकासी, पहुंचेगी आज विचित्रकुमारी के द्वार
Hamirpur News: सेवानंद की दूल्हा निकासी में बड़ी संख्या में महिलाएं पीछे बन्ना गीत गाती हुई चल रही थी। वहीं साथ साथ बैंड, बाजा, डीजे, दूल्हा निकासी में शामिल थे।
Hamirpur Unique wedding of dog (photo: social media )
Hamirpur News: मुस्करा विकासखंड के छानी बांध गांव में बुधवार को सेवानंद (कुत्ता) की भव्य दूल्हा निकासी की गई। जिसमें सेवानंद को तिलक आदि लगाकर श्रंगार किया गया और छानी बांध गांव के सभी देवी देवताओं के स्थानों पर सेवानंद से पान बताशा चढ़वाकर आशीर्वाद दिलाया गया। सेवानंद की दूल्हा निकासी में बड़ी संख्या में महिलाएं पीछे बन्ना गीत गाती हुई चल रही थी। वहीं साथ साथ बैंड, बाजा, डीजे, दूल्हा निकासी में शामिल थे।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दूल्हा सेवानंद जो कि महंत संतोषानंद का पालतू कुत्ता है, कि आज बारात गोहांड ब्लॉक के मुशाई मौजा की विचित्र कुमारी (कुतिया) के यहां जा रही है। इस अनोखी शादी में 200 से अधिक लोग सम्मिलित हैं। जिनके खाने-पीने, स्वागत आदि की व्यवस्था गोहांड के लोगों द्वारा की गई है। बारात निजी साधनों द्वारा जा रही है, जिसमें सबसे आगे कार की सीट पर दूल्हा सेवानंद बैठा और उनके साथ बाराती बैठे हैं। इस अनोखी शादी को देखने के लिए क्षेत्र भर से लोग एकत्रित हुए। रात्रि में हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी और बृहस्पतिवार को दुल्हन विचित्र कुमारी की विदाई कराकर छानी बांध लाया जाएगा।
कुत्ता की बारात निकली बड़ी ही धूमधाम के साथ, डीजे घोड़ा के साथ निकली निकासी
कुत्ते और कुत्तिया की शादी आज है, इसके लिए कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। लोग मंगलवार और बुधवार 2 दिन पकवान के साथ जश्न का लुफ्त उठाया है । विभिन्न प्रकार की व्यंजन बनाए जाएंगे , जो मेहमानों को परोसे जाएंगे, करीब 500 कार्ड बांटे गए हैं। दोनों पक्ष से करीब बारत में आज 700 लोग शामिल होने की उम्मीद है।
मामला मुस्करा के छानी बांध गांव का है, जहां आज एक अनोखी बारात निकली। इस बारात का मुख्य आकर्षण था दूल्हा सेवानंद, जो एक पालतू कुत्ता है। सेवानंद की शादी विचित्र कुमारी नामक कुतिया से हो रही है, और इस शादी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है।
सेवानंद को परिवार के सदस्य की तरह पाला
श्री श्री 1008 संतोष आनंद महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा के अनुसार, सेवानंद को परिवार के सदस्य की तरह पाला गया है, और उसका विवाह करना उनका दायित्व है। संतोष आनंद महाराज ने बताया कि इस शादी का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सेवानंद उनके परिवार का हिस्सा है, और वे उसकी खुशी के लिए कुछ भी करना चाहते हैं। सोमवार को प्रतिभोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ था, और आज सेवानंद की बारात गोहांड ब्लॉक के मुसाही मौजा जाएगी, जहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न होगा। 12 जून को विदाई होगी। इस अनोखी शादी का आयोजन लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है, और आसपास के तमाम लोगों को कार्ड बांटे गए हैं। हलवाई भी शादी के लिए पकवान बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। बाराती बारात जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूर्व प्रधान छानी बांध देवीदयाल ने बताया कि स्वामी जी इस अनोखी शादी का आयोजन करा रहे है। अपने पालतू कुत्ते को इतना प्रेम करते है, सेवानंद को अपने घर का एक सदस्य मानते है जिस कारण से उसकी शादी पूरे हिंदू रीतिरिवाज से करा रहे हैं।


