×

Hamirpur News: शादी के सात दिन बाद महिला की तड़पकर मौत, पति ने पार कर दी हैवानियत की हदें, जाने पूरा मामला?

Hamirpur News: मृतका की भाभी ने बताया कि जब उसने अपनी ननद से जोर देकर पूछा तो उसने पति की हैवानियत के बारे में बताया। महिला ने कहा उसके पति ने सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर उसके साथ संबंध बनाए हैं। इसी के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी।

Jugul Kishor
Published on: 13 Feb 2024 3:42 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2024 7:44 AM GMT)
Hamirpur News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में शादी के मात्र सात दिन बाद ही एक नवविवाहिता की पति की हैवानियत के चलते मौत हो गई। मृतक की भाभी का आरोप है कि पति ने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर पत्नी से प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए। जिसके चलते पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसे इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता की शादी बीते तीन फरवरी को उरई में हुई थी। महिला के माता-पिता नहीं हैं, भाई ने शादी की जिम्मेदारी उठाई। मृतका की भाभी ने बताया कि सात फरवरी को वह पति संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई थीं। तभी उनकी ननद के ससुरालीजनों का फोन आया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन लोगों ने युवती की बीमारी छिपाकर शादी की है। बताया कि ननद को उल्टियां हो रही हैं और तबियत खराब है। वह लोग कानपुर से उसी दिन उरई पहुंच गए। यहां से ननद को कानपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार के बाद भी उसे कोई आराम नहीं मिला।

महिला ने भाभी को बताया था पति की हैवानियत के बारे में

मृतका की भाभी ने बताया कि जब उसने अपनी ननद से जोर देकर पूछा तो उसने पति की हैवानियत के बारे में बताया। महिला ने कहा उसके पति ने सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर उसके साथ संबंध बनाए हैं। इसी के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। इसके बाद ननद को गायनोकोलॉजिस्ट के पास लेकर पहुंचे। यहां चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने अंदरूरी जख्मों के बारे में बताया। गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा महिला के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं, जैसे गैंगरेप किया गया हो। जिसके कारण इंफेक्शन फैल गया। 10 फरवरी को युवती की कानपुर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story