×

हैप्पी वाला बड्डे ‘बबुआ’! आज 45 साल के हुए अखिलेश, दीर्घायु के लिए हुआ हवन

Manali Rastogi
Published on: 1 July 2018 5:02 AM GMT
हैप्पी वाला बड्डे ‘बबुआ’! आज 45 साल के हुए अखिलेश, दीर्घायु के लिए हुआ हवन
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार (1 जुलाई) को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनका प्रदेश भर में सादगी भरे अंदाज में मनाया जा रहा है। यही नहीं, अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर हज़रतगंज के हनुमान मंदिर पर हवन और भोग का आयोजन भी हुआ।

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी

वहीं, सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा, नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी एस आर एस यादव इस दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा अखिलेश यादव के दीर्घायु के लिए हवन और पूजा भी हुई। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने इसका आयोजन किया था।

यही नहीं, इस दौरान नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे। साथ ही, अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी फल बांटे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story