×

हैप्पी करवा चौथ! यहां जानें लखनऊ के विभिन्न बाजारों में लगने वाली मेंहदी के दाम

Manali Rastogi
Published on: 25 Oct 2018 4:30 AM GMT
हैप्पी करवा चौथ! यहां जानें लखनऊ के विभिन्न बाजारों में लगने वाली मेंहदी के दाम
X

लखनऊ: सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर मेंहदी जरुरी लगाती हैं क्योंकि यह सुहाग चिन्ह माना जाता है। करवा चौथ अब पास आ रहा है। ऐसे में महिलाएं मेंहदी लगवाने बाजार जाएंगी। मगर इससे पहले आप बाजार में मेंहदी के दाम जरुर जान लें। वैसे आपका ये काम हमने आसान कर दिया है। आज हम आपको लखनऊ के तरह-तरह के बाजारों में मेंहदी लगवाने के दाम बताएंगे। तो आइए, जानते हैं दाम।

यह भी पढ़ें: चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या,तीन हमलावरों में से एक धर दबोचा गया

भूतनाथ मार्केट

3000 रुपए: इस पैकेज में आप अपनी कोहनी से हथेली तक मेंहदी लगवा सकती हैं। साथ ही, आप घुटने से लेकर पंजे तक मेंहदी लगवा सकती हैं।

5000 रुपए: इस पैकेज में फुल हैंड्स से आपकी हथेली तक मेंहदी लगाई जाएगी। इस पैकेज में भी आप घुटने से लेकर पंजे तक मेंहदी लगवा सकती हैं।

100 रुपए: इस पैकेज में आप सिर्फ सिंगल हैंड बेल लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से कीमतों पर बढ़ा दबाव

केसरबाग

2100 रुपए से 5100 रुपए तक: इस पैकेज में ब्राइडल मेंहदी डिज़ाइन शामिल हैं।

1000 रुपए: इस पैकेज में आप अपने पति की फोटो हथेली पर बनवा सकती हैं।

150 रुपए: इस पैकेज में आप दोनों हाथों में बेल डिज़ाइन लगवा सकती हैं।

100 रुपए: इस पैकेज में आप पांच उंगलियों सहित बेल डिजाइन लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: इराक के प्रधानमंत्री के तौर पर अदेल अब्दुल महदी ने ली शपथ

कपूरथला मार्केट

यहां आप 200 रुपए पर हैंड देकर मेंहदी लगवा सकती हैं। इसके अलावा कपूरथला मार्केट में आप 800 रुपए देकर फुल लेग डिज़ाइन मेंहदी भी लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: BJP सांसद चिंतामणि मालवीय नहीं मानेंगे सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दिया विवादित बयान

चौक

चौक लखनऊ की ऐसी जगह है, जहां आपको मेंहदी घर पर लगवाने की सुविधा मिल रही है। बस आप किसी मेंहदी वाले या वाली को फोन करिए और वो आपके घर आकर आपको सर्विस देंगे। यहां आप घर बैठे बेल के एक हाथ लगवाने के 150 रुपए, ब्राइडल के हाथ लगवाने के 200 रुपए देकर सुंदर मेंहदी लगवा सकती हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story