×

Lucknow New Year 2023: लखनऊ में कुछ इस अंदाज में मनाया गया नया साल

Happy New Year 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोग उत्साह और जोश के साथ नये साल का जश्न मना रहे हैं। लोग नए साल पर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 1 Jan 2023 3:22 AM GMT
Happy New Year 2023
X

Happy New Year 2023

Happy New Year 2023: दुनिया भर के लोग नए साल का स्वागत कर रहें है, क्योंकि नया साल हर किसी के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आता है, यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोग उत्साह और जोश के साथ नये साल का जश्न मना रहे हैं। लोग नए साल पर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ के क्लाक टावर समेत कई प्रमुख प्रर्यटको स्थलों पर पर लोगों का 31 दिसंबर से ही भारी हुजूम है। राजधानी में कुछ जगहों पर दबंगों ने हुडदंग भी मचाया लेकिन रात में पुलिस एक्टिव मोड में नजर आई।

लखनऊ में नए वर्ष के मौके पर दबंगो ने रात में तांडव भी किया। थाना ठाकुरगंज के माली खां सराय में पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। लगभग दर्जन भर दबंगों ने दो कार सवार युवकों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई कर रही है।

ऐसा ही एक दूसरा मामला लखनऊ के गोमतीनगर के लोहिया पार्क से आया है। नशे में धुत कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। मामूली रुप से घायल हुए युवकों को इलाज के लिए भेजा। घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नए साल के मौके पर रात के 12 बजे भी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस एक्टिव मोड में दिखाई दी। रात के 12 बजे 1090 चौराहे पर बाइक सवारों का जमावड़ा लग गया। कुछ बाइक सवार हुड़दंग मचाते हुए नजर आए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में बाइक सवारों को हटाया। एडीसीपी सेंट्रल भारी पुलिस बल के साथ में रात में 12 बजे जाम को हटवाते नजर आये।

बता दें कि नए साल के स्वागत में लखनऊ में कई जगहों पर आतिशबाजी की गई है। शहर की प्रमुख बाजरों को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। कई जगहों पर संगीत बजाकर नए साल की स्वागत किया गया। लखनऊ में 31 दिसंबर की रात का मिजाज काफी जोशीला रहा। लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में बार एवं रेस्टोरेंटों में विशेष पार्टियों का आयोजन किया गया।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story