×

Hapur News : तीन दोस्तों के बीच एक मोबाइल ने करा दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hapur News : यूपी के जनपद हापुड़ में खेत में मिले शव के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 10 Dec 2024 7:37 PM IST
Hapur News : तीन दोस्तों के बीच एक मोबाइल ने करा दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
X

Hapur News : यूपी के जनपद हापुड़ में खेत में मिले शव के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडे के टुकड़े व मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल बरामद किया है।

मृतक की मां तहरीर पर हुआ था मुकदमा दर्ज

मृतक की मां नूरजहां ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया था कि उनका बेटा साहिल मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार की सुबह साहिल गांव के दानिश व चिराग के साथ मध्य गंगनहर के पास खेलने गए थे। देर शाम तक साहिल घर नहीं लौटा तो उन्होंने दानिश से पूछताछ की थीं। लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद वह चिराग के घर पहुंची, लेकिन वह भी घर सें गायब था। उसने पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में हत्या आरोपी ने उंगला राज

हत्या में शामिल आरोपी चिराग ने पूछताछ में कहा कि साहिल ने उससे एक मोबाइल फोन खरीदा था। जिसके रुपए उसने नहीं दिए थे। मृतक से फोन के रुपयों को लेकर तगादा किया गया था। मृतक न तो फोन दे रहा था न ही उसके रूपये दे रहा था। जिसके बाद शनिवार की शाम को वह शाहिल व दानिश को बुलाकर ठेके सें शराब खरीदी। फिर गांव वैठ और बक्सर में जंगल स्थित नहर पटरी पर तीनों नें एक साथ शराब पी। बातों बातों में उसने मृतक साहिल सें अपना मोबाइल फोन वापस मांगा। इस पर साहिल नें गाली गलौच कर दी। इस बात सें गुस्से में आकर पास में पड़े डंडे सें साहिल के सिर पर वार कर दिया। फिर उसने साहिल की लाश को ईख के खेत में फेक दिया था। जहाँ से उसका शव बरामद हुआ था। वही उसका साथी दानिश भी इस घटना में उसके साथ मौजूद रहा था।

गढ़ सर्किल सीओ ने किया खुलासा

इस सबंध में सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि, मृतक की मां की तहरीर पर गुम होने पर पुलिस नें अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। वही पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी चिराग पुत्र बिजेंद्र उर्फ़ संजीव और दानिश पुत्र जाकिर निवासी ग्राम बक्सर है। दोनों हत्या आरोपियों को रजापुर नहर पुलिया सें गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों सें लड़की के डंडे के टुकड़े खून रक्तरंजीत, मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल को बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1),238,3(5) बीएनएस का सफल अनवारण करते हुए दोनों हत्या आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार किया है।



Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story