Hapur News: आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भक्तों का सैलाब, पर्वराज दशलक्षण आज से प्रारंभ

Hapur News: जैन भक्तों ने पीले वस्त्रों में बैठकर श्रद्धापूर्वक विधान पाठ में पूजा अर्चना की। राहुल जैन शास्त्री ने कहा कि इस विधान पाठ में बैठकर श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है, हमारे पापों का क्षय होता है

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 8 Sep 2024 3:55 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News

Hapur News: जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ रविवार को हो गया। प्रातःकाल से ही जैन भक्तों का सैलाब आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचना प्रारम्भ हो गया। मन्दिर को फूलों से सजाकर तीर्थकरों की वेदियों के पास सुन्दर रंगीन प्रकाश किया गया है। प्रातःकाल से शान्तिधारा अभिषेक पूजन किया गया। सांगानेर से पधारे जैन विद्वान राहुल जैन शास्त्री ने दशलक्षण विधान पाठ को कराया।

भक्तों नें श्रद्धापूर्वक विधान पाठ में पूजा अर्चना की

दशलक्षण विधान पाठ - पूनम जैन,रविंद्र जैन, सत्य प्रकाश जैन तथा विनोद जैन जैन पेन्ट के सौजन्य से हुआ। जैन भक्तों ने पीले वस्त्रों में बैठकर श्रद्धापूर्वक विधान पाठ में पूजा अर्चना की। राहुल जैन शास्त्री ने कहा कि इस विधान पाठ में बैठकर श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है, हमारे पापों का क्षय होता है, धर्म के प्रथम लक्षण उत्तम क्षमा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षमा मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है, हमें क्षमा भाव जीवन में अपनाना चाहिए, क्षमा करने वाला महान होता है, किसी की गलती को क्षमा कर देने से अनावश्यक विवाद नहीं बढ़ता है, क्षमा करने वाले के प्रति आदर का भाव बढ़ता है।

यह भक्त रहे मौजूद

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, सुखमाल जैन, विकास जैन, आकाश जैन, तुषार जैन, पुलकित जैन, अंकित जैन, नमन जैन, सुशील जैन, पंकज जैन, सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन, रेखा जैन, रेणुका जैन, बबीता जैन, सचिन जैन, बीनू जैन, नितिन जैन, वीरेंद्र जैन, अर्चित जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story