सांसद बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे अरुण गोविल, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Hapur News: नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल गढ़ रोड पर स्थित एक मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 29 Jun 2024 11:57 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2024 12:04 PM GMT)
hapur news
X

सांसद बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे अरुण गोविल (न्यूजट्रैक)

Hapur News: यूपी के हापुड़ में अरुण गोविल मेरठ-हापुड़ से सांसद बनने के बाद पहली बार शनिवार को जनपद पहुंचे। सांसद अरुण गोविल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित सांसद ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

सांसद ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल गढ़ रोड पर स्थित एक मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देकर जागरूक किया।


मिलजुल कर होगा लोकसभा क्षेत्र का विकास

शनिवार को गढ़ रोड़ पर स्थित होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल रहे। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही वह विजयी हुए। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर मेरठ- हापुड़ लोकसभा क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने कहा जब मेरठ -हापुड़ सीट सें लोकसभा चुनाव लड़ने आए थे तो अपने आपको कार्यकर्ताओं को सौंप दिया था। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और जीत हुई।

उन्होंने कहा कि वह करने में विश्वास रखते हैं। आज वह कार्यकर्ताओं और आप सब की मेहनत की वजह से ही सदन में पहुंचा हूँ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हापुड़ में नए रोजगार के विकास के लिए औद्योगिक नगरी बसाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति दी जाए। तभी पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है।

कार्यक्रम में यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, नगर विधायक विजयपाल सिंह आढती, अशोक शर्मा बंदूक वाले, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी के सदस्य मनोज वाल्मीकि, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, कविता बाना, मोहन सिंह, कविता माधरे, प्रमोद जिंदल, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, रविंद्र त्यागी, अशोक बबली, कुणाल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story