TRENDING TAGS :
Hapur News: भाकियू सेवक के कार्यकर्ताओ का टोल पर हंगामा,टोल कर्मियों पर लगाया मनमानी का आरोप
Hapur News: जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे -9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर सोमवार को भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया।
Hapur News
Hapur News:- यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे -9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर सोमवार को भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में नंबर होने के बाद भी गाड़ी का टोल शुल्क काटा गया हैं। आधा घंटे टोल अधिकारी से हुई वार्ता में ज्ञापन दिया और वापस लौट गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर ने कहा कि 10 मार्च को पुत्र संगठन के किसी कार्य से दिल्ली गया था। जिसका टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम पर नंबर डाला गया था। दो घंटे बाद दिल्ली से वापस आते समय टोल प्लाजा पर पहुंचने पर पुत्र ने नंबर कंट्रोल रूम में होने की बात कि तो टोलकर्मी ने अभद्रता कर टोल शुल्क काट दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा व जिलाध्यक्ष अंकित भड़ाना का फोन नंबर कंट्रोल रूम में प्रतिबंध किया हुआ हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता से टोलकर्मी द्वारा अभद्रता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता होती है तो टोल प्लाजा के खिलाफ अनिश्चित आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिलाध्यक्ष अंकित भड़ाना, अरूण शर्मा, विक्रम कसाना, बिंद्र कश्यप, लोकेश जाटव, रहीसु खा, जितेंद्र, वेलजी भाटी, अंकित शास्त्री, नरेंद्र सिंह, हेमंत आदि कार्यकर्ता रहे।
क्या बोले टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड अमित सिंह ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है। कुछ नंबर कंट्रोल रूम पर लगाए गए है। आगे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।