Hapur News: कुत्तों को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से युवक की मौत, निराश्रित पशु बने लोगों की जान के दुश्मन

Hapur News: देर रात डयूटी से घर लौटते समय हरोड़ा मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 9 Aug 2024 5:35 AM GMT
Hapur News
X

मृतक युवक का फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा मार्ग पर देर रात सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। निराश्रित पशुओं की टक्कर लगने से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।

ड्यूटी से घर जा रहा था मजदूर

गांव फुलडेहरा का रहने वाला राजेश चीनी मिल में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। देर रात घर लौटते समय हरोड़ा मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक सवार युवक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरो ने 37 वर्षीय राजेश को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन बिना किसी पुलिस की कार्यवाही के शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।

निराश्रित पशु बने जान के दुश्मन

तहसील क्षेत्र में निराश्रत पशु सडक़ों पर घूमते रहते हैं, गढ़ में कई रास्ते ऐसे हैं, जहां से अधिकारियों का रोजाना आवागमन होता है, लेकिन वह भी फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। बता दें कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक वन कर्मी की सांड की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। वहीं सिंभावली क्षेत्र में बाइक सवार युवक को गोवंश ने टक्कर मार दी थी। इसके अलावा ब्रजघाट के बलवापुर में पशु में टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। क्षेत्र में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष व्याप्त है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story