×

Hapur News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Hapur News: जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने उनकी जन्मस्थली नूरपुर जाकर माल्यार्पण किया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 15 Feb 2024 12:05 PM GMT
hapur news
X

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने उनकी जन्मस्थली नूरपुर जाकर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांसद ने किसानों को दी जाने वाली सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपाइयों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर हापुड़ मेरठ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नूरपुर उनकी जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माला चढ़ाई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी साहब सच्चे किसान हितैषी थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में किसानों के लिए देश के लिए वह कार्य किए जो कि तत्कालीन सत्ता में बैठे लोग नहीं चाहते थे।नेहरु परिवार की विरोध भरी नीति के चलते हुए उन्होंने ऐतिहासिक कार्य देश में किसान के लिए किए। पूर्व की सरकार भी उनको भारत रत्न दे सकती थी। लेकिन कभी किसी सरकार ने इस दिशा में सोचा ही नहीं कि एक सामान्य से किसान परिवार से आने वाला ऐसा व्यक्ति जो मुख्यमंत्री रहा, प्रधानमंत्री रहा, वह भी भारत रान का सच्चा हकदार है। प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देकर देश के समस्त किसानों का मान सम्मान बढ़ाया है।

किसानों का हितों में सरकार की प्राथमिकता

नगर विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि प्रदेश और देश में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों का उद्धार हो। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही, कुणाल चौधरी और जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story