Hapur News: देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर घर से निकाला

Hapur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का जमकर प्रताड़ित किया। विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 10 March 2024 9:11 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास किया (न्यूजट्रैक)

Hapur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का जमकर प्रताड़ित किया। विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला। मायके पहुंची पीड़िता ने थाने में न्याय की गुहार लगायी लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद परेषान होकर विवाहिता ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि 27 जून 2023 को उसकी शादी चंडीगढ़ के थाना मुल्लापुर क्षेत्र के मुल्लापुर वैरेल के नरेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख रुपयों की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर न बिगड़े इस कारण पीड़िता उत्पीड़न सहती रही। तीन सिंतबर 2023 को पीड़िता अपने कमरे में मौजूद थी। इस दौरान देवर कमरे में घुस आया। देवर ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता को चुप करा दिया। 23 अक्टूबर को मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार?

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाहिता के मामले में तहरीर प्राप्त हुई। जिसके आधार पर नामजद नरेश, बुंदादेवी, चंद्रपाल, देवेंद्र, पूजा, कृष्णा और किरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story