Hapur News: खड़े कंटेनर में घुस गई कार, महिला अधिकारी की गंभीर रूप से घायल

Hapur News: महिला अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजन को हादसे की जानकारी भेज दी गई है। कार को क्रेन की मदद से हाइवे से हटाकर थाने में खड़ा करा दिया गया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 8 Aug 2024 7:45 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic: Newstrack)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कुचेसर चौपला फ्लाई ओवर के पास एक कार बेकाबू होकर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला अधिकारी डिप्टी सीवीओ गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर के बाद कार के आगे का हिस्सा चिपक गया। आधा घंटे बाद कार का गेट तोड़कर महिला अधिकारी को बाहर निकाला जा सका। पुलिस मामले की जाँच में जुट गईं है।

गाजियाबाद से अमरोहा जनपद जा रही थी महिला

पुलिस नें बताया कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास एक कार हाइवे पर खड़े कंटेनर में टकरा गई। कार सवार पशुपालन विभाग में तैनात डिप्टी सीवीओ गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला अधिकारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला अधिकारी की कार हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद जनपद निवासी डा. दीपांशी जिला अमरोहा के धनौरा में डिप्टी सीवीओ के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वह गाजियाबाद से धनौरा ड्यूटी पर अपनी कार में सवार होकर जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित कुचेसर चौपला के फ्लाईओवर पर पहुंची तो खड़े कंटेनर में कार आगे से जा घुसी।

परिजनों को दी गई जानकारी

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डिप्टी सीवीओ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सहित पुलिस नें घायल महिला अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सबंध में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरिक्षक विजय गुप्ता नें बताया कि महिला अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजन को हादसे की जानकारी भेज दी गई है। कार को क्रेन की मदद से हाइवे से हटाकर थाने में खड़ा करा दिया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story