×

Hapur News: सीएम योगी बोले- देश में गूंज रहा चार सौ पार का नारा, फिर एक बार मोदी सरकार

Hapur News: सीएम ने कहा कि पिलखुवा अपनी कला के लिए विख्यात है और दिल्ली-एनसीआर में हस्तशिलप कलाकारों ने हैंडलूम के माध्यम से लोहा मनवा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि राम नवमी के अगले दिन इस क्षेत्र मे आने का अवसर मिला है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 18 April 2024 1:53 PM GMT
Hapur News
X

जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Pic:Newstrack)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पिलखुवा के रामलीला मैदान पहुंचे। जहां गाजियाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने मंच पर पहुंचकर भारत माता की जय के उद्घोष और वंदे मातरम से अपना संबोधन शुरु किया।

देश में गूंज रहा 400 पार का नारा

सीएम ने कहा कि पिलखुवा अपनी कला के लिए विख्यात है और दिल्ली-एनसीआर में हस्तशिलप कलाकारों ने हैंडलूम के माध्यम से लोहा मनवा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि राम नवमी के अगले दिन इस क्षेत्र मे आने का अवसर मिला है। अयोध्या में सूर्य वंश के शिरोमणि प्रभु श्री राम को दोपहर 12 अभिषेक हो रहा था, सनातन भारत गौरव हो रहा था। यह क्षण कैसे आया, यह किसी से छिपा नहीं है। ऐसे क्षण बार-बार आए इसी का आह्वान करने के लिए आपके बीच आया हूं। जनता की आवाज आज देश की आवाज बन रही है और "फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार" यह नारा देश में गूंज रहा है। हम सौभाग्यशाली है कि नया भारत हमारे सामने बन रहा है। हाईवे, रेलवे, मोट्रो, यूनिवर्सिटी आदि बन रहे हैं। दिल्ली से मेरठ के बीच 12 लेन का हाईवे बन चुका है। रेपिड रेल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बहनें, व्यापारी सुरक्षित है।

करोड़ों लोगों को मिल रहा फ्री राशन

उन्होंने कहा कि पहले मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी, अब अकेले यूपी में छह शहरों में है। मेरठ में कार्य प्रारंभ करने जा रहे है। पहले 7 और आज 22 एम्स हैं। 2014 से पहले भूख से मौतों की शिकायत आती थी। मोदी ने सबका साथ और सबका विकास के आधार पर अभियान प्रारंभ किया, आज इसका परिणाम देश के सामने हैं। देश के 80 करोड़ लोगों को भारत फ्री राशन मिल रहा है।

सीएम ने फिर पाकिस्तान की लगाई वाट

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भूखमरी की स्थिती है लेकिन उससे ज्यादा लोगों को यहां मुफ्त राशन मिल रहा है। मोदी सरकार ने 50 करोड़ लोगों के जनधन, 12 करोड़ पीएम किसान निधि सम्मान लाभ, 10 करोड़ गरीबों को उज्जवला योजना के लिए मुफ्त कनेक्शन, गरीब कल्याणकारी योजनाएं दे रही है। पाकिस्तानी की आबादी से अधिक लोग पिछले 10 वर्षों में भारत में गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

500 वर्षों बाद जन्मोत्सव का मिला अवसर

भगवान राम का सूर्य द्वारा तिलक हो रहा है। 500 वर्षों बाद जन्मोत्सव का अवसर मिला। क्या यह कार्य सपा, बसपा, कांग्रेस के दौरान मिल पाता। कश्मीर से वह 370 हटा पाते क्या, तीन तलाक को खत्म कर पाते क्या ? इन्होंने कर्फ्यू और दंगे की चपेट में ला दिया था। आज कर्फ्यू नहीं है, आज कांवड़ यात्रा निकलती है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story