×

Hapur News: कांग्रेस ने दो पदों पर दी जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर

Hapur News: वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सभासद इरपान अहमद को सौंपी गई है। इरफान अहमद भी काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं।

Avnish Pal
Published on: 21 March 2025 12:58 PM IST
Hapur News: कांग्रेस ने दो पदों पर दी जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर
X

Hapur News

Hapur News: कांग्रेस ने जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी को सौंपी है। इसके साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पूर्व सभासद इरफान अहमद को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

पदों के लिए नामांकन पद हुए थें दाखिल

कुछ समय पहले कांग्रेस में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पद दाखिल किए गए थे। इसमें जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के लिए करीब एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर को सौंपा था।

देर रात की गई घोषणा

कांग्रेस के आलाकमान ने गुरुवार की देर शाम जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षकों की घोषणा कर दी। जिसमें हापुड़ में जिलाध्यक्ष की कमान दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला चमरी निवासी राकेश त्यागी को सौंपी गई है। राकेश त्यागी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। राकेश त्यागी पूर्व में राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन के नगर अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, व्यापारी प्रकोश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। इस समय वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं। राकेश त्यागी का कहना है कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करेंगे। संगठन को मजबूत कर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सभासद इरपान अहमद को सौंपी गई है। इरफान अहमद भी काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं।

पार्टी को किया जाएगा मजबूत

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चला जाएगा। कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story