Hapur news: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, यूपी उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Hapur news: यूपी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी बात कही है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 17 Oct 2024 8:21 AM GMT
Hapur news
X

Hapur news  

Hapur news : यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली -लख़नऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे 9 कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जिला संभल के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। जहाँ रास्ते में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

दस सीटों पर गठबंधन का रहेगा दबदबा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे नें पत्रकारों सें वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ यूपी चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में अपने विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने जा रही है।दस की दस सीटे गठबंधन के खेमे में होंगी।

संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

वहीं पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी 10 सीटों पर संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जिसका उद्देश्य दलित समाज के लोगों को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के बनाए संविधान की रक्षा करना हैं।


यह लोग रहें मौके पर मौजूद

कांग्रेस जनों ने दोनों नेताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया। इस दौरान उनके साथ रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा "मोना" और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सुनील शर्मा भी पहुंचे।

स्वागत करने वालो में वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, अमरनाथ प्रधान जी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, सेंसरपाल सिंह, आईसी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, अरुण वर्मा, अमित सैनी, विक्की शर्मा, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, कुंवर सलमान राणा, मनोज कौशिक, तारेश्वर त्यागी, भरतलाल शर्मा, तनवीर, शोएब खान, अगदस खान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story