Hapur news: फुफरे भाई ने बहन का किया यौन शोषण, निकाह से मना करने पर पीड़िता ने खाया जहर

Hapur news: थाना प्रभारी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 12 Sep 2023 3:41 PM GMT
Hapur Crime
X

Hapur Crime 

Hapur news: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ उसके फुफेरे भाई ने तीन साल तक निकाह करने के नाम पर यौन शाेषण किया। जबकि, मामले की सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने निकाह करने से मना कर दिया। जिससे नाराज पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर

गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को उसकी ही ननद के पुत्र ने तीन साल पूर्व निकाह का झांसा देकर यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। तीन साल होने के बाद जब आरोपी ने उसकी पुत्री से निकाह नहीं किया तो पीड़िता ने उससे निकाह करने की बात कही। जिससे युवक ने उससे निकाह करने से मना कर दिया। जबकि, पुलिस में शिकायत करने पर उसकी अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के संबंध में परिजनों से जानकारी देते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का दिया भरोसा

थाना प्रभारी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story