Hapur News: साइबर ठग नए-नए पैंतरों से लूट रहे गाढ़ी कमाई, डॉक्टर के यहां ऑनलाइन पर्चा लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी

Hapur News: सीओ सिटी वरुण मिश्रा का कहना है कि, डॉक्टर के यहां पर्चा लगवाने के नाम पीड़ित सें ठगी की गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी की टीम को लगाया गया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 27 July 2024 8:23 AM GMT
Hapur News: साइबर ठग नए-नए पैंतरों से लूट रहे गाढ़ी कमाई, डॉक्टर के यहां ऑनलाइन पर्चा लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी
X

Hapur News: डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए पैतरें आजमाकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगा रहे हैं। समय के साथ हैकर भी अपने को अपडेट कर जालजासी के तरीकों में बदलाव कर रहे हैं। डॉक्टरों का ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट लेते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। ऑनलाइन डॉक्टर या अस्पताल की बुकिंग के झांसे में लेकर साइबर ठग लोगों के खाते खाली कर रहे हैं।

इलाज के नाम पर पीड़ित से ठगी

पुलिस नें बताया कि, थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी नीरज कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया था कि वह काफ़ी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहें है। उन्होंने बीमारी को लेकर 31 मई 2024 को एक डॉक्टर के पास पर्चा लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके कुछ देर बाद एक अनजान नंबर सें कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति नें उन्हें डॉक्टर के पास पर्चा लगवाने के लिए कुछ जानकारी मांगी थी। जिसमें उन्होंने अपना नाम, पता और उम्र सहित विभिन्न जानकारी साझा की थी। जानकारी देने के बाद व्यक्ति द्वारा उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। उस पर 10 रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा था। व्यक्ति के झांसे में आकर लिंक को ओपन कर 10 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इसके थोड़ी देर बाद ही साइबर ठगो ने उसके दो बैंक खातों से एक लाख रूपये की नकदी निकाल ली। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित नीरज के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाने में पहुंचकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन थाने में पुलिस ने पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद न्याय के लिए पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई थी। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

जल्द किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार

सीओ सिटी वरुण मिश्रा का कहना है कि, डॉक्टर के यहां पर्चा लगवाने के नाम पीड़ित सें ठगी की गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी की टीम को लगाया गया है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story