Hapur News: अज्ञात महिला का शव मिला, सिर और सीने पर मिले गहरे चोट के निशान

जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मे थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 25 Dec 2023 12:42 PM GMT
hapur news
X

हापुड़ में मिला अज्ञात महिला का शव (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मे थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि महिला के अपहरण के बाद उसकी हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया। फिलहाल, पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के खुलासे में जुटी है।

महिला के सिर और छाती पर मिले चोट के निशान

हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के मध्य गंग नहर पटरी के किनारे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर व सीने पर भारी वस्तु से वार कर हत्याकर फेके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। वहीं आसपास के इलाकों में हत्या की सूचना आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में सीओ सहित थाने की फोर्स और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किये

फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने हत्या से जुड़े कई साक्ष्य इकट्ठा किए।लेकिन अभी तक मृतक महिला की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, जिसके बाद हत्या से जुड़े लोगों की तफ्तीश भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को खोलने में जुटी हुई है।साथ ही सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस इलाके में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा हत्या का राज

अपर पुलिस राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला का सिर पर चोट के निशान मिले हैं फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। वही स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूतों को इक्कठा किया है। महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है ।महिला की शिनाख्त के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story