×

Hapur News: खूनी संघर्ष व फायरिंग में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज,आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Hapur News: दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कई राउंड फायरिंग भी की। करीब आधे घंटे तक हुए विवाद व फायरिंग के चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 18 Feb 2025 5:44 PM IST
Hapur News: खूनी संघर्ष व फायरिंग में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज,आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
X

Hapur News

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में महिला के चोरी-छिपे पड़ोसी युवक से बात करने को लेकर रविवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष व फायरिंग की घटना में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी है। पुलिस आरोपियों के घरों में दबिश देकर कार्यवाही में जुट गई है।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात गांव नूरपुर में एक पक्ष के देवेश, हितेश, प्रिंस व तरुण का का दूसरे पक्ष के सौरभ के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कई राउंड फायरिंग भी की। करीब आधे घंटे तक हुए विवाद व फायरिंग के चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गई। छानबीन में पर पता चला कि एक पक्ष की महिला दूसरे पक्ष के युवक से चोरी-छिपे मोबाइल फोन पर बात करती थी।इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मौके से पुलिस ने खोखा कारतूस बरामद किए है। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के देवेश, हितेश, प्रिंस व तरुण और दूसरे पक्ष के सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है। मगर,आरोपियों का पता नहीं चल सका है।आरोपियों की तलाश की जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

इस सबंध में थाना बाबूगढ प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि रविवार की देर रात गांव नूरपुर में दो पक्ष के बीच लाठी डंडे सहित फायरिंग की घटना सामने आई थीं। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से खोखा कारतूस बरामद कर जाँच में जुट गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जाएगा।



Admin 2

Admin 2

Next Story