Hapur News: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर कल डॉक्टर हड़ताल पर, OPD सेवाएं बंद

Hapur News: कोलकाता में डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में जनपद हापुड़ के डॉक्टर्स में आक्रोश व्याप्त हैं। जिसको लेकर 17 नवंबर सें हापुड़ के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।साथ ही नगर पैदल मार्च निकाला जाएगा।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 16 Aug 2024 12:42 PM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic: Newstrack)

Hapur News: कोलकाता में डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में जनपद हापुड़ के डॉक्टर्स में आक्रोश व्याप्त हैं। जिसको लेकर 17 नवंबर सें हापुड़ के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।साथ ही नगर पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान केवल जनता के लिए आपातकालीन सेवाएं चालू रहेगी। इससे अस्पतालों में मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।

ओपीडी सेवाएं रहेगी बंद

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर विमलेश शर्मा नें बताया कि हाल ही में कोलकाता में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल परिसर में छात्रा की निर्मम हत्या हुई हैं। इस हत्या सें डॉक्टरो स्तबध हैं। आईएमए एसोसिएशन के डॉक्टर्स इस बेटी की मौत पर शौक व्याप्त करता हैं। वही आपातकालीन मरीजों की सेवाएं चालू रहेगी। 17 अगस्त 2024 को सभी डॉक्टर अपनी ओपीडी सेवाएं बंद रखेंगे और विरोध स्वरूप अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर शहर में "पैदल मार्च" में भाग लेंगे। पैदल मार्च में "अप्रैन" पहन कर भाग लेंगे। पैदल मार्च दोपहर 11 बजे फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क सें शुरू होकर नगरपालिका में स्थित टाउन हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समाप्त होगा। देश की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, जगन्य अपराधों में वृद्धि एवं महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरुद्ध सब एकजुटता का परिचय देते हुए अधिक सें अधिक संख्या में पैदल मार्च में भाग लेंगे।

आईसीयू सेवाएं रहेगी चालू

सभी आईसीयू में इनपेशेंट देखभाल सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी। डॉक्टर्स अपने निर्धारित कार्यों में जुटे रहेंगे। आईसीयू मरीजों के लिए फैकल्टी द्वारा आवश्यक देखभाल और परामर्श प्रदान किया जाएगा। डायलिसिस सेवाएं, प्रसूति कक्ष और ओटी सेवाएं कार्य करेंगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story