TRENDING TAGS :
Hapur News: नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ, मस्जिदों और ईदगाह में पढ़ी गई नमाज
Hapur News: ईद उल फितर की नमाज जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। देश और प्रदेश की खुशहाली व अमनो -अमन के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई। इसके बाद लोंगो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
Eid ul Fitr was celebrated in Hapur prayers for peace were offered
Hapur News:- शहर में उत्साह के साथ ईद उल फितर की नमाज जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। देश और प्रदेश की खुशहाली व अमनो -अमन के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई। इसके बाद लोंगो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घर के बड़े लोग बच्चों को ईद मुबारक कहते ही उन्हें ईदी दें रहें हैं. जनपद में नमाज के लिए सभी जगह विशेष प्रबंध किए गए हैं।
डीएम और एसपी रहे मौजूद
डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस व प्रशासन के अफसरों के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह पर एक ईद की बधाई दी।
ईद का अर्थ हैं दान कर खुशियां बाटना
अरबी भाषा का शब्द हैं ईद -उल- फ़ितर। ईद का तात्पर्य हैं ख़ुशी। फ़ितर का अभिप्राय हैं दान। ईद ऐसा दान -पर्व हैं। जिसमें ख़ुशी बाटी जाती हैं और जों आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें फितरा (दान) दिया जाता हैं। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वा माह हैं। इसमें सभी मुस्लिम रोजे रखते हैं। इसके पुरे होने की ख़ुशी में ईद मनाई जाती हैं।
7.45 पर पड़ी गई ईद की नमाज
सुबह छह बजे से ही ईदगाह पर पुलिस बल तैनात हो गया था। सोमवार को सुबह 7.45 पर ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई थी। संदिग्ध लोगों और वाहनों पर पुलिस की टीम निगाह रखे हुए थे। ईद को लेकर जनपद को चार जोन और दस सेक्टरों में बाटा गया था। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम ने गश्त किया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
ईद को लेकर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 20 क्यूआरटी और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके समेत विभिन्न इलाकों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। दंगा नियंत्रण वाहन और डायल 112 की पीआरवी गाड़िया एवं बाइक पर सवार जवान गश्त पर रहे। विभिन्न चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात पुलिस के जवान भी मुस्तैद दिखाई दिए।