Hapur News: जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर आयकर सूची में पात्रों की जाँच शुरू, पात्रों कों मिलेगा लाभ

Hapur News: आयकर सूची में नाम आने के बाद 5438 लोगों कों हर माह दिए जानें वाले राशन पर रोक लगा दी गईं है। इस सूची में नाम आने से ये लोग अपात्र की सूची में आ गए है। जिसके बाद...

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 23 Aug 2024 1:01 PM GMT
Hapur News
X

जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ.सीमा (Pic:Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में आयकर सूची में नाम आने के बाद 5438 लोगों कों हर माह दिए जानें वाले राशन पर रोक लगा दी गईं है। इस सूची में नाम आने से ये लोग अपात्र की सूची में आ गए है। इसको लेकर Newstrack नें ख़बर प्रसारित की थी। जिसके बाद जिला आपूर्ति विभाग नें सज्ञान लेकर मामले में सत्यापन शुरू कर दिया है। लेकिन इनकी परेशानी अभी कम नहीं हुई है। क्योंकि डीलर राशन देने के लिए तैयार नहीं है।

आयकर विभाग में पात्रों कों देने होंगे सबूत

विभाग द्वारा जारी सूची में नाम आने से रिक्शा चालक, मजदूरों और विधवाओ कों राशन नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि बिना कोई जाँच के उनका नाम सूची में डाल दिया गया है। जिससे राशन बंद करा दिया गया है। आपूर्ति विभाग नें सत्यापन शुरू कराया है। उसके बाद भी उन्हें परेशान होना पड़ेगा। क्योंकि शहर वालों कों नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र वालों पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। वही पूर्ति कार्यालय और आयकर विभाग में जाकर स्वयं के पात्र होने के सबूत देने होंगे। जबकि, इन लोगों की कोई गलती नहीं है। इसके बाद भी सरकारी मशीनरी इनका शोषण कर रही है। ऐसे में विभाग कों स्वयं ही जाँच कर पात्रों कों लाभ देना चाहिए। जिससे कि लोगों कों परेशान न होना पड़े।

धन कुबेरों कों मिल रहा है राशन

जनपद में 2.17 लाख राशन कार्ड धारक है। जिन्हे हर महीने करीब 9.97 लाख यूनिट राशन मिलता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं में आने वाले राशन से इन परिवारों का भरण पोषण होता है। बहुत से धन कुबेरों द्वारा भी राशन लिए जाने की शिकायते मिलती रहती है। इन पर कार्यवाही के नाम पर अधिकारी कोई कदम नहीं उठाते है।

क्या बोली जिम्मेदार अधिकारी

इस सबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा बालियान नें जानकारी देते हुए बताया कि, जनपद में सभी पात्रों को हर महीने राशन वितरण हो रहा है। शिकायतो के आधार पर जाँच कराई जा रही है। इसमें जो भी पात्र मिलेंगे। उन्हें राशन अवश्य मिलेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story