Hapur: घर में सोते हुए व्यक्ति पर किया जानलेवा वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hapur: थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी में घर में सो रहे एक व्यक्ति पर लोहे के दाव से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 29 May 2024 10:00 AM GMT
hapur news
X

घर में सोते हुए व्यक्ति पर किया जानलेवा वार (न्यूजट्रैक)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी में घर में सो रहे एक व्यक्ति पर लोहे के दाव से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया हैं। वहीं घायल का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस की जुबानी, हत्या के प्रयास की कहानी

पुलिस ने बताया कि ग्राम बड़ौदा सिहानी निवासी पीड़िता शबनम ने मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि 28 मई को सुबह वह आपने पति नदीम के साथ घर में सो रही रहे थी। तभी आरोपी मोहसिन उसके घर के अन्दर घुस आया। जिसके हाथ में लकडी काटने वाला लोहे का दाव था। आरोपी ने आते ही उसके पति को जान से मारने की नीयत से ताबडतोड सिर मे कई बार दाव से वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ घायल का उपचार जारी हैं। पीड़िता ने आरोपी मोहसिन के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि,पीड़िता शबनम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 307,452,504,के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। वहीं आरोपी को गांव बड़ोदा सिहानी से मोहसिन को हत्या में प्रयुक्त दाव के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story