TRENDING TAGS :
Hapur News: पूर्व सीएम की भतीजी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पालिका अध्यक्ष सहित सात लोंगो पर केस दर्ज
Hapur News: यूपी की पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने पति, नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्षा (सास) पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पूर्व सीएम की भतीजी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप,पालिका अध्यक्ष सहित सात लोंगो पर केस दर्ज (social media)
Hapur News: यूपी की पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने पति, नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्षा (सास) पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह लगाए गए आरोप
पीड़िता ने यहां की अदालत में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि 9 नवंबर 2023 को उसका विवाह बैंक कालोनी निकट रामलीला ग्राउंड निवासी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी के पुत्र विशाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी, मौसा ससुर अखिलेश एक साथ मिलकर इन्द्रापुरम गाजियाबाद में गाजियाबाद के इंद्रापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रूपये नकद दहेज की मांग करने लगे।
आरोप है कि आरोपी कहते थे कि उसकी बुआ मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता है और तुम्हारे पास बहुत पैसा है। तुम एक फ्लैट व 50 लाख रूपये की व्यवस्था कर दो। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में किसी से शिकायत की तो झूठे केस लगवाने की धमकी दी।
क्या बोले जनपद के एसपी
इस सबंध में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना हैं कि न्यायालय के आदेश पर पालिकाध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।