Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी की धूम, सजने लगे बाजार, यहां से खरीदें इको फ्रैंडली मूर्तियां

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं हापुड़ में भी भव्य रूप से तैयारी शुरू हो गई हैं। एक तरफ जहां भक्त भगवान श्री गणेश को अपने घर लाने के लिए उत्साहित हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 17 Sep 2023 11:09 AM GMT
Hapur News
X

Ganesh Chaturthi 2023 (Pic:Newstrack)

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर तीर्थंनगरी सहित पूरे क्षेत्र में गणपति पूजा की तैयारियां जोरों पर है। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। गणपति बप्पा की मूर्तियों की सजावट का काम अंतिम चरण में है। घरों-पंडालों में विध्नहर्ता गणपति बप्पा का शुभ आगमन होगा। ऐसे में गजानन के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई है। मूर्तिकारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

यहा मिलेंगी इको फ्रेंडली मूर्ति

गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं हापुड़ में भी भव्य रूप से तैयारी शुरू हो गई हैं। एक तरफ जहां भक्त भगवान श्री गणेश को अपने घर लाने के लिए उत्साहित हैं। तो वहीं दूसरी ओर तीर्थ नगरी के रविदास चौक पर स्थित बाजार में भी भगवान श्री गणेश की आकर्षक मूर्तियां बजार में बनाई जा रही हैं। ऐसे में जो भक्त भगवान श्री गणेश की मूर्ति खरीदना चाहते हैं, तो वही मार्केट में भगवान श्री गणेश की एक से बढ़कर एक मूर्ति खरीद सकते हैं। यह सभी मूर्तियां इको फ्रेंडली मूर्तियां हैं, जिसे आप घर में भी विसर्जित कर सकते हैं। साथ ही साथ भगवान श्री गणेश की पूजा की सामग्री और उनके वस्त्र आदि सभी अच्छे दामों पर मिल जाएंगे।

इतने फीट तक की मिल रही मूर्तियां

इस बार 19 सितंबर को गणपति पूजा है। नगर सहित पूरे क्षेत्र में 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा होगी। यहाँ जगह-जगह पंडाल बनाए जाएंगे। जिसमे गणपति बप्पा की मूर्तियां को स्थापित किया जाएगा। मूर्तिकार ओर कारीगर गणेश प्रतिमा को बनाने के काम में जुट गए है। छोटी मूर्तियों की सजावट का काम भी जोर शोर से चल रहा है। इस साल मूर्तियों को बनाने में लगने वाले कच्चे सामान जैसे मिट्टी, लकड़ी, बांस ओर पैरा के दाम बढ़ने के कारण मूर्ति के भी दाम में बढ़ोतरी का असर भगवान गणेश की मूर्तियां पर भी देखने को मिलेगा। मूर्ति विक्रेता सुनील कुमार, देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लगभग 20 से 25 फीसदी तक मूर्तियां महंगी हो गई है। बाजार में 8 इंच से लेकर चार फीट तक की गणेश प्रतिमाएं बाजार में देखने को मिल रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story