×

Hapur News: शादी में दूल्हे ने दुल्हन को किया किस, दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, बैरंग लौटी बारात

Hapur News: मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। मौके से पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 22 May 2024 6:28 AM GMT
Hapur News
X

पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ की कार्रवाई (Pic: Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में आयोजित शादी समारोह के दौरान जयमाला पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस करने पर बवाल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडें व कुर्सियां चलीं। मारपीट मे करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों के सात लोगों को पकड़ कर थाने भिजवाया। उधर, दुल्हन को लिए बगैर बारात बेरंग होकर लौट गई। पुलिस ने पकड़े गए सात लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर कार्यवाही कर दी है।

किस ने कर दिया शादी में बवाल

मोहल्ला अशोक नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि रात उसकी दो पुत्रियों की शादी थी। बड़ी पुत्री की बारात मोहल्ला सुभाषनगर व छोटी पुत्री की बारात मोहल्ला शिवनगर से आई थी। व्यक्ति की बड़ी पुत्री की शादी पूरी धूमधाम से संपन्न हुई। इसके बाद छोटी पुत्री की शादी का आयोजन चल रहा था। जयमाला के दौरान दुल्हन बनी छोटी पुत्री को दूल्हे ने किस कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग आग-बबूला हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामले में विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग ने लाठी-डंडों व सरिए से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

मारपीट मे यह लोग हुए घायल

हमले में पप्पू, पंकज, नरेश, रवि, पवन व अंकित घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। मौके से पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। हमले में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

इन लोगों पर की पुलिस ने कार्यवाही

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बताया कि मामले में अभिषेक, नरेश, शिवम, पप्पू, रवि व सलेखचंद के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story