बारात पहुंची पर नहीं हो सकी वरमाला, मंडप में मारपीट...तीसरे फेरे के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Hapur News: पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि, 'किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दूल्हे पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 15 Feb 2024 1:24 PM GMT
Hapur News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Hapur News: हापुड़ जिले के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में बारात चढ़त के दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों का दुल्हन पक्ष के लोगों से कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मौके पर ही मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों का आरोप है कि, दूल्हे पक्ष ने इस दौरान फांयरिंग भी की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे पक्ष की महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

किसी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी तहरीर

पुलिस ने बताया कि, किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में सामाजिक लोगों के द्वारा समझौते की वार्ता चल रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि थाना बाबूगढ़ के गांव बनखंडा से हेमंत की बारात कोतवाली पिलखुवा के गांव कस्तला कासमाबाद में अंजलि के यहां आई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करते समय शराब के नशे में दूल्हे पक्ष के लोगों की दूल्हे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद बुजुर्गों के समझाने के बाद वहां मामला शांत हो गया, लेकिन फेरे के दौरान बुलंदशहर के रहने वाले दूल्हे के दोस्त ने दोबारा से झगड़ा शुरू कर दिया।


दुल्हन पक्ष ने एक लड़के को जमकर पीटा

इस दौरान दुल्हन पक्ष के एक लड़के को दूल्हे पक्ष के लोगों ने बाथरूम में बंद करके बुरी तरह से मारपीट व फायरिंग भी कर दी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने विवाह से मना कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस दूल्हे पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

क्या कहती है पुलिस?

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि, 'किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दूल्हे पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समझौते की वार्ता चल रही है'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story