×

Hapur News: दो नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 8 किलो गांजा बरामद

Hapur News: हापुड़ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से आठ किलो गांजा बरामद किया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 23 March 2024 11:26 AM GMT
पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार।
X

पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार। (Pic: Newstrack)

Hapur news: हापुड़ के धौलाना थाना पुलिस नें नशे के कारोबार की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई है। पिछले कुछ समय में पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। लगातार बढ़ रही अवैध पदार्थों के तस्करी को लेकर पुलिस सतर्क है। इसकी सप्लाई की चेन तोड़ने के लिए धौलाना पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में धौलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने आठ किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि देर रात धौलाना थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम खिचरा फेस 3 की और जाने वाले रास्ते पर एक तस्कर गांजा लेकर खड़ा है। मुखबिर की बताई सूचना को सटीक मान कर पुलिस नें घेराबंदी कर दी। मौके से कर्मवीर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं मुखबिर के बताये दूसरे स्थान पर भी पुलिस नें चेकिंग के दौरान गांव देहरा बंबा पुलिया के पास से भगतनाथ को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही तस्कर कहीं अन्य जगह सप्लाई के लिए ले खडे़ थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने दो बड़े बैग में भरा हुआ अवैध गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने किया खुलासा

थाना धौलाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि दोनों बैग में आठ किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर कर्मवीर पुत्र जंगीर राम निवासी बुलंदशहर व भगतनाथ पुत्र ज्ञानी राम निवासी जनपद बुलंदशहर बताया है। जो जनपद बुलंदशहर से जनपद हापुड़ में गांजे की सप्लाई करने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तस्करों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story