×

Hapur News: पुलिस ने एक बार फिर यूपी में किया कमाल, IGRS मामलें में मारी हैट्रिक; ऐसी मिली सफलता

Hapur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट आईजीआरएस पोर्टल उत्तर प्रदेश में शिकायत निवारण के लिए एक एकीकृत प्रणाली है। इसके जर‍िए कोई भी नागरिक स्वतंत्र रूप से और आसानी से पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 23 Dec 2023 8:33 AM GMT
IGRS portal
X

IGRS portal  (photo: social media )

Hapur News: आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में मेरठ रेंज की पुलिस ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने लगातार कीर्तिमान स्थापित करते हुए पिछले तीन महीने में लगातार आईजीआरएस पर प्राप्त मामलों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो अपने आप में एक कीर्तिमान भी है।

इस तरह पोर्टल पर होता है निस्तारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट आईजीआरएस पोर्टल उत्तर प्रदेश में शिकायत निवारण के लिए एक एकीकृत प्रणाली है। इसके जर‍िए कोई भी नागरिक स्वतंत्र रूप से और आसानी से पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। वह अपनी शिकायत ट्रैक कर सकता है और समय और न्यायसंगत तरीके से उत्तर भी प्राप्त कर सकता है। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जन शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की मुख्य प्राथमिकता है। उसी क्रम में हापुड़ जनपद की पुलिस द्वारा समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से प्राप्त सभी जन शिकायतों का निस्तारण किया गया।

लगातार तीसरी बार मिला प्रथम स्थान

जब से अभिषेक वर्मा को जनपद हापुड का एसपी बनाया गया है। तब से अपने गुड वर्क को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। यही कारण हैं कि जनपद हापुड़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुया है। जनपद से आए दिन सैकड़ों की संख्या में फरियादी आते हैं और एसपी द्वारा उनको एक एक करके सुना भी जाता है। मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को फोन भी किया जाता हैं। जिसका एसपी के द्वारा कुशल नेतृत्व में शत प्रतिशत निस्तारण किया गया और जिससे जनपद हापुड़ की पुलिस को आईजीआरएस के निस्तारण के मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस तरह से सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह में लगातर प्रथम स्थान लाकर प्रथम आनी की हैट्रिक लगाई है।


थाना कपूरपुर को छोड़कर 10 थानों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया

थानावार रैंक का विवरण:-

थाना रैंक विवरण

हापुड नगर 1 100

हापुड़ देहात 1 100

बाबूगढ़ 1 100

महिला थाना 1 100

पिलखुवा। 1 100

कपूरपुर। 1494 93.33

धौलाना। 1 100

हाफिजपुर 1 100

सिम्भावली 1 100

गढ़मुक्तेश्वर 1 100

बहादुरगढ़ 1 100

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story