Hapur News: हीट स्ट्रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 41 कोल्ड वार्ड तैयार

Hapur News: भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 41 कोल्ड वार्ड तैयार किए हैं। इनमें तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 1 Jun 2024 11:21 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2024 12:11 PM GMT)
Hapur News
X

तैयार किए गए कोल्ड वार्ड। (Pic: Newstrack)

Hapur News: भीषण गर्मी में बढ़ती मरीजों की संख्या और हीट स्ट्रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हीट स्ट्रोक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीसी, जिला अस्पताल पर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। जहाँ पर हीट स्ट्रोक से पीड़िता मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा। जिसमें उपचार संबंधी सभी संसाधन मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

कोल्ड वार्ड में सुविधाएं

सूर्यदेव की प्रचंड तपिश से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। गर्मी को देखते हुए आने वाले समय में हीट स्ट्रोक के शिकार लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल सहित 41 सरकारी अस्पतालों पर हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार किया गया है। इसमें मरीजों की सुविधा के लिए कूलर, आईवी फ्लूएड, ओआरएस, कोल्ड आइस पैक, दवाएं और इंजेक्शन, थर्मामीटर सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध हैं।

शरीर के तापमान बढ़ने को न करें नजरअंदाज

हापुड़ जनपद के सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान अचानक तेज हो जाना, सुस्ती और बेहोशी आना, त्वचा का लाल एवं शुष्क होना जाना, सिर दर्द एवं मांसपेशियों में ऐंठन होती है। उन्होंने बताया कि यदि हीट स्ट्रोक की अनदेखी करने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए अचानक शरीर का तापमान बढने, सुस्ती आने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और समय रहते उपचार कराएं।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करें ये उपाय

सीएमओ सुनील त्यागी ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें। निर्जलीकरण को रोकने के लिए दिन में कम से कम आठ गिलास पानी, फलों का जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सोडियम की कमी के कारण गर्मी से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं। व्यायाम करते समय या बाहर काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story