TRENDING TAGS :
Hapur News: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी,15 लोग हुए घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Hapur News: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में सिंभावली थाने के सामने बुधवार की रात को अनियंत्रित होकर एक बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
Hapur Accident News:- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में सिंभावली थाने के सामने बुधवार की रात को अनियंत्रित होकर एक बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस पंजाब के लुधियाना से करीब 81 यात्रियों को लेकर हरदोई जा रही थी। दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक यात्री के पैर की हड्डी टूट गई। जिसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में रेफर किया किया।
यह वजह बनी सड़क दुर्घटना की वजह
जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से एक बस हरदोई जा रही थी। जैसे ही बस सिंभावली थाने के पास पहुंचा तो चालक सत्यराम बस पर नियंत्रण नहीं कर सका, परिणामस्वरूप अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को सिखैड़ा सीएचसी भेजा गया। क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
यह यात्री हुए घायल
पुलिस के अनुसार घायलों में बस का चालक सत्यराम, क्लीनर अब्दुल व जिला रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र के रायपुर का माजरा का श्योराज, लाली, शरबती, उन्नाव के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के रबड़ी की अंजली, हरदोई के किनौरा कलकाला का दीपक, थाना पिहानी क्षेत्र के पुलासी की अर्चना, थाना कासिमपुर के बहलोलपुर का सूरज, थाना मल्लावां क्षेत्र के लच्छीगढ़ी की ममता, थाना मल्लाहाबाद क्षेत्र के नयागांव की उर्मिला, थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के कलोरा कतराली की कालिंद्री, थाना कासिमपुर के बहलोलपुर का विपिन कुमार व जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के ततियापुर का चुन्नीलाल और अनुराग है।
घायल को किया मेरठ रेफर
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में श्योराज घायल हो गया था, जिसके पैर की हड्डी टूट गई। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां उसका उपचार चल रहा था। शेष 80 यात्रियों को पुलिस ने उपचार कराने के बाद उनके गंतव्य के लिए भेज दिया।
क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि सभी 80 घायलों और यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया है। सभी लोग पंजाब में काम करते थे और होली पर अपने घर लौट रहे थे। बस को क्रेन की मदद से हटवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।