×

Hapur: खेत में काम कर रहे तीन किसानों पर खूंखार तेंदुए ने किया हमला

Hapur News: पुलिस और वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। वन विभाग की टीम ने खेतों में मिले पद चिह्नों की जांच करने बाद तेंदुए की कॉम्बिंग शुरू कर दी है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 25 April 2024 9:57 AM GMT
Hapur: खेत में काम कर रहे तीन किसानों पर खूंखार तेंदुए ने किया हमला
X

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में एक बार फिर खुंखार तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल बन गया है। तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर जानवेला हमला कर घायल कर दिया है। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जिनका सीएचसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर तेंदुए के हमलावर होने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गईं है।

खुंखार हुआ ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ

पूरा मामला हापुड़ जनपद में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का है। जहां एक खुंखार तेंदुए ने तीन किसानों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह पास के ही एक खेत में घुस गया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। वन विभाग की टीम ने खेतों में मिले पद चिह्नों की जांच करने बाद तेंदुए की कॉम्बिंग शुरू कर दी है।फिलहाल तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है।


तीन घायलों का उपचार जारी

गांव सलारपुर निवासी प्रधान मूलचंद नें बताया कि गांव के पीयूष कुमार व योगेंद्र कुमार बृहस्पतिवार की सुबह खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों की तरफ तेंदुआ आता दिखाई दिया। दोनों नें शोर मचाते हुए भागना शुरू कर दिया। लेकिन तेंदुए नें दोनों किसानो पर जानलेवा हमला कर दिया।चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तब तक तेंदुआ पास के खेत में घुस गया। इसके बाद कुछ ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत में घुस गए। आहट मिलते ही तेंदुए ने गांव चितौडा के रहने वाले दुष्यंत पर भी हमला बोल दिया। यह देख सभी भाग खड़े हुए। वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों किसानों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।


क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

वहीं गढ़मुक्तेश्वर के सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तेंदुआ की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। वन विभाग की टीम नें तेंदुए के पैर के निशान की जांच-पड़ताल की। उसके बाद जाल लगाकर कॉम्बिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव वालों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। वन विभाग की पूरी कोशिश है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story