Hapur News: कुएं में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर फॉरेस्ट रेंजर जोगपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा ग्राम देवली से सूचना प्राप्त हुई थी कि गन्ने के खेत के बीच कुएं में तेंदुए का शव तैर रहा है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 23 Dec 2023 11:54 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic:Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के सिम्भावली क्षेत्र के गांव देवली में कुएं में तेंदुए का शव मिला। वन विभाग द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है कि तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि विभाग को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। गढ़मुक्तेश्वर फॉरेस्ट रेंजर जोगपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा ग्राम देवली से सूचना प्राप्त हुई थी कि गन्ने के खेत के बीच कुएं में तेंदुए का शव तैर रहा है। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे।

कुएं से बाहर निकालकर करवाया परीक्षण

तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकालकर परीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि मृत तेंदुआ नर था। वही तेदुएं के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नही पाए गए है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के डाक्टरों के पैनल द्वारा तेदुएं के शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान डीएफओ, वन रेंजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। तेंदुए का शव कुएं में मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी स्थिति

शिकार के संभावित एंगल को भी देखा जा रहा है। वैसे अधिक संभावना है कि तेंदुए को कुंआ दिखाई नहीं दिया होगा और वह नीचे जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई हो। फॉरेस्ट रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तेंदुए की मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story