×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने हारे हुए प्रत्याशी पर लगाया दांव, जाने इसके पीछे की रणनीति

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व, पीएम मोदी और अमित शाह को मैं धन्यवाद देता हूँ। पार्टी ने सोच समझ कर टिकट दिए हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 3 March 2024 8:41 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

पीएम मोदी के साथ चौधरी कवंर सिंह तवंर (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर -अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा ने तीसरी बार कवर सिंह तंवर पर ही भरोसा जताया हैं। उनके नाम की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओ ओर समर्थको में ख़ुशी की लहर छा गई है। फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं पूर्व सांसद

मूल रूप से दिल्ली में जन्मे चौधरी कवंर सिंह तवंर रियल स्टेट का कारोबार करते हैं। करीब 20 साल से वह अमरोहा- गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट से राजनीति के साथ ही समाज सेवा कर रहे हैं। कवंर सिँह तवंर ने वर्ष 2014 में भाजपा से गढ़ -अमरोहा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने सपा की उम्मीदवार हुमेरा अख्तर को हराकर चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2014 में वह स्वास्थ्य ओर परिवार कल्याण सबंधी स्थाई समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मत्रालय सबंधी परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज ओर पेयजल तथा राज स्वछता मंत्रालय सबंधी परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे। 2019 में फिर से उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि इस चुनाव में बसपा -सपा गटबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भी इस बार फिर भाजपा ने कवंर सिँह तवंर को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं।

कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

चौधरी कुंवर सिंह तंवर के प्रत्याशी बनने की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद में समाजसेवी के रूप में पहचान बनाने वाले चौधरी कंवर सिंह तंवर को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। इस दौरान मोदी लहर थी। जबकि उनके सामने पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर सपा प्रत्याशी थीं। बसपा से फरहत हसन मैदान में थे। इस चुनाव में चौधरी कंवर सिंह तंवर ने 5 लाख 28 हजार 880 वोट हासिल किए थे। जबकि हुमैरा अख्तर को केवल 3 लाख 70 हजार 666 मत मिले थे। वहीं बसपा प्रत्याशी फरहत हसन को 1 लाख 72 हजार 983 वोटों पर संतोष करना पड़ा था।

क्या बोले भाजपा के प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व, पीएम मोदी और अमित शाह को मैं धन्यवाद देता हूँ। पार्टी ने सोच समझ कर टिकट दिए हैं। जिन लोगों ने अपने क्षेत्र में मेहनत की है, उनके कार्य को देखकर टिकट दिया गया है। सर्वे के दौरान 67 प्रतिशत अमरोहा के लोगों ने मुझे सपोर्ट किया था। इसके लिए गढ़ - अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की जनता को भी बधाई। हम चुनाव जीतेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story