Hapur: मकर संक्रांति को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, गंगा घाट की तैयारियां को एडीएम व एएसपी ने लिया जायजा

Hapur News: मकर संक्रांति पर्व 2024 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम संदीप सिंह और एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश जारी किए।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 13 Jan 2024 10:54 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic:Newstrack)

Hapur News: हापुड़ जनपद के अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी क्षेत्र के ब्रजघाट पहुंचे। जहाँ पर मकर संक्रांति पर्व 2024 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम संदीप सिंह और एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश जारी किए। मकर संक्रांति पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों से शश्रद्धालुओं का गंगा स्नान करने के लिए आवागमन होता हैं।

बड़ी संख्या में पहुचेंगे श्रद्धालु

भारतीय संस्कृति में भगवान सूर्य नारायण से जुड़े कई प्रमुख पर्वो को मनाने की परंपरा हिन्दू धर्मावलंबियो में है जिसमें मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है। जो भगवान सूर्यनारायण के उत्तरायण होकर मकर राशि मे प्रवेश करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। सूर्य देव के धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश के इस पर्व को मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है। जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी के ब्रजघाट के गंगा घाटों पर दिल्ली, हरियाणा, यूपी, सहित कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुँचते है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता होंगे इंतजाम

तीर्थनगरी के ब्रजघाट गंगा घाटों पर मकर संक्रांति पर्व के मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान है। जिसको लेकर हापुड़ का पुलिस व प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे में ब्रजघाट और पूठ के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात भी किया जाएगा। गंगा घाटों पर महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। घाट पर सुरक्षित गंगा स्नान के लिए बैरिकेडिंग व गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।

जिम्मेदारों ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जिसको लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट भी हो गई है। ऐसे में ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात भी किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर, सीओ, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल, नगरपालिका के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story