×

Hapur News: हापुड़ पुलिस ने किया खुलासा, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Hapur News: एसओजी टीम ने फर्जी जन्म प्रणाम पत्र, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 19 April 2024 4:49 PM GMT (Updated on: 19 April 2024 4:59 PM GMT)
Fake birth certificate, Aadhaar card making racket busted, two accused arrested
X

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने के रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात व एसओजी टीम ने फर्जी जन्म प्रणाम पत्र, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन व नकदी को बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गईं है।

पुलिस की जुबानी, गैंग की कहानी

जानकारी के अनुसार एसओजी टीम व देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना पर देहात थाना पुलिस व एसओजी टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम सलीम व प्रदीप बताया। दोनों आरोपी गाजियाबाद जनपद के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 4फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन व नकदी को बरामद किया।


सीओ ने किया शातिर गैंग का खुलासा किया

नगर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को एसओजी और थाना देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह आरोपी पैसे लेकर लोगों के फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज क्लोन वेबसाइड के माध्यम से तैयार करते थे। सभी आरोपी जनपद गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अब तक कितने लोगों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद सामान को जब्त कर लिया गया। साथ ही दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story