TRENDING TAGS :
Hapur News: विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, उपचार जारी
Hapur News: गांव अचपलगढ़ी निवासी 21 वर्षीय कोमल अपने पति वेदराम के साथ किराए के मकान में तीन वर्षीय बच्चे के साथ रहती है। दोनों की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास (न्यूजट्रैक)
Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में पति-पत्नी के विवाद में रविवार की रात को पत्नी ने पंखे पर चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।
यह था पूरा प्रकरण
जानकारी के अनुसार गांव अचपलगढ़ी निवासी 21 वर्षीय कोमल अपने पति वेदराम के साथ किराए के मकान में तीन वर्षीय बच्चे के साथ रहती है। दोनों की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कोमल का पति वेदराम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार की रात को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में कोमल ने कमरे का गेट लगाकर चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पड़ोस के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर कोमल को पंखे से नीचे उतार कर निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां कोमल का उपचार चल रहा है।
क्या बोले थाना प्रभारी?
इस सबंध में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला आत्महत्या किन कारणों से कर रही थी। इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। वहीं दोनों की काउंसलिंग कराई जाएगी है।