Hapur News: मनचलों ने महिला कांस्टेबल से की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Hapur News: कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इस संबंध में सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 18 Sep 2023 3:55 PM GMT
Hapur News
X

Hapur News(Pic:Newstrack)

Hapur News: जनपद में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जिस पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं पुलिस उत्पीड़न की शिकार हो जा रही हैं। कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह वारदात राह चलते दो युवकों ने की है। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इस संबंध में सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला कांस्टेबल ने दी तहरीर

सिटी कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मेरठ रोड स्थित इंद्रा कालोनी में वह एक किराए के मकान में रहती है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी। मेरठ रोड स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अश्लील इशारे करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन जैसे ही महिला कांस्टेबल ने स्कूटी रोकी तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता कांस्टेबल ने घटना के बारे में आसपास तैनात पुलिसकर्मियों को भी बताया। सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है आरोपियों की तलाश

एसपी अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story