Hapur News: ठेंगे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा: मात्र 80 लाइसेंस और 200 से अधिक नावों का हो रहा संचालन

Hapur News: पालिका की लापरवाही के चलते नियम कानूनों की रोजाना धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ब्रजघाट में गंगा में 200 से अधिक मोटर बोट धड़ल्ले से चल रही हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 27 July 2024 7:39 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic: Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी के गंगानगरी ब्रजघाट में नगर पालिका द्वारा नावों के संचालन के लिए सिर्फ 80 लाइसेंस जारी किए गए हैं। जबकि गंगा में 200 से अधिक मोटर बोट गंगा में धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। पालिका की अनदेखी के सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है, कभी भी गंगा नदी का जल स्तर बढऩे के कारण कोई घटना घटित हो सकता है, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी का इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।

मिनी हरिद्वार के नाम से जानी जाती है तीर्थनगरी

गंगानगरी ब्रजघाट को सरकार हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन प्रशासन और पालिका की लापरवाही के चलते नियम कानूनों की रोजाना धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ब्रजघाट में गंगा में 200 से अधिक मोटर बोट धड़ल्ले से चल रही हैं। जबकि नगर पालिका द्वारा सिर्फ 80 नाविक को ही नाव चलाने का लाइसेंस मिला हुआ है। पालिका के अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देने की जरुरत हैं, क्योंकि गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो पूरी तरह से खतरा है, क्योंकि गंगा नदी में नाव का संचालन करने वाले कई नाविकों पर लाइसेंस नहीं है। कुछ नाविकों ने बनवाने का प्रयास भी किया तो उनके लाइसेंस बन नहीं पाए हैं। जिला प्रशासनिक अधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पालिका ने नहीं बनाया कोई नियम

पालिका स्तर से नावों का संचालन, फोटोग्राफर और अन्य पालिका के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं के लिए एक आइ कार्ड जारी होना चाहिए। जिसमें नाव संचालक का नाम, पता, यूनिक आइडी नंबर समेत किराए का भी उल्लेख होना चाहिए, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को पहचान हो सके। वहीं नाविकों को अपनी बोट में सेफ जैकेट, टार्च, बांस, ट्यूब की व्यवस्था करनी चाहिए। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण ऐसी कोई व्यवस्थआ नहीं है। जिसके कारण नाविक श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलते हैं। जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। नाव संचालन का नियम शर्त पूरी करने पर एक हजार रुपये में नया लाइसेंस तैयार हो पाता है।

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी

पालिका ईओ मुक्ता सिंह ने पालिका टीम द्वारा सर्वे कराया गया था। जिसमें 156 आवेदन नवीनीकरण के लिए प्राप्त हुए थे। जिनमें से 80 ने लाइसेंस का नवीनीकरण करा लिया है। जो शेष हैं, उनका भी जल्द कराया जाएगा। बिना लाइसेंस के नावों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story