TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hapur News: कर्ज में डूबती जा रही है नगर पालिका, विकास कार्यों में पिछड़ी तीर्थ नगरी

Hapur News: नगर में होने वाले विकास कार्य बाधित होते नजर आ रहे हैं। पालिका में जब कोई नगर का व्यक्ति अपने कार्य को जाता है तो उसके सामने बजट नहीं होने की समस्या आती है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 20 Sep 2024 8:01 AM GMT
Municipality in debt
X

कर्ज में डूबती जा रही है नगर पालिका  (फोटो: सोशल मीडिया )

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी की नगर पालिका कर्जों में डूबती जा रही है। लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। करोड़ों रुपये के भुगतान नहीं हो पा रहे हैं। जब कोई नगरवासी किसी निर्माण कार्य के लिए पालिका अधिकारी या पालिकाध्यक्ष से मिलता है, तो बजट न होने का रोना रो दिया जाता है। जिसके कारण नगर में विकास कार्य भी रुक जाती हैं। पालिका की कार्यशैली पर नगरवासियों में रोष देखने को मिल रहा है।

बजट ना होने का रोना रों रहें कर्मचारी

नगर में होने वाले विकास कार्य बाधित होते नजर आ रहे हैं। पालिका में जब कोई नगर का व्यक्ति अपने कार्य को जाता है तो उसके सामने बजट नहीं होने की समस्या आती है। पालिका के खाते में कुछ विशेष विकास कार्य कराने के लिए पैसा नहीं है। नगरवासियों ने बताया कि गढ़ नगर में विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। जिस गली से निकलेंगे उसी स्थान पर गहरे गड्ढे और पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट है। इसके अलावा नगर में कोई नगर में पार्क का भी निर्माण नहीं कराया है, कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर नालों की सफाई नहीं होती है। यही वजह है कि नगर पालिका में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

टैक्स वसूली में पिछड़ रही पालिका

नगर पालिका के कर्मचारी टैक्स वसूली में लापरवाही बरत रहे हैं, करीब 70 लाख रुपये टैक्स से वसूला जा सकता है, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण पालिका का बजट बिगड़ रहा है। अधिकारियों को जल, कर और गृह टैक्स की वसूली में तेजी लानी चाहिए, जिससे हालात सुधर सकें।

पालिका से अच्छे हैं ग्राम पंचायतों के हालत

नगरवासियों ने कहा कि पालिका से अच्छी ग्राम पंचायतों की हालत है। पार्क से लेकर अच्छी सडक़ों की सुविधाएं हैं। लेकिन गढ़ शहर होने के बाद भी नहीं सुधर पा रहा है, अधिकारी से लेकर नेता तक कोई विशेष कार्य कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

नगरवासियों का सुझाव

सभासद अरुण गौड़ का कहना है कि पालिका स्तर से गढ़ नगर के स्याना बस स्टेंड, डंपिंग ग्राउंड और ब्रजघाट में दुकानों का निर्माण कराना चाहिए, जिससे राजस्व मिलेगा और गढ़ नगर के निकास कार्य हो सकेंगे। इसके अलावा जगह- जगह कैंप लगाकर कुछ स्कीम के साथ हाउस टैक्स और वाटर बिल जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें, जिससे आमदनी हो सके।

क्या बोलीं जिम्मेदार अधिकारी

ईओ पालिका मुक्ता सिंह नें बताया कि नगर में जरूरी विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनहित में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे पालिका की आमदनी बढ़ाई जा सके।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story