Hapur News: अब मनचलों की खैर नहीं, पुलिस चला रही विशेष ऑपरेशन

Hapur News: छात्राओं से छेड़ना करना अब मनचलों को महंगा पड़ेगा। छात्राओं से छेड़खानी करने वाले लड़कों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। महिला थाने की पुलिस लड़कियों को अपना नंबर दे रही हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 30 Oct 2023 9:52 AM GMT
hapur news
X

छात्राओं में जागरूक कर रही महिला पुलिस (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में छात्राओं से छेड़ना करना अब मनचलों को महंगा पड़ेगा। स्कूल जाती लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं है। छेड़खानी करने वाले लड़कों पर पुलिस अब कड़ी कार्रवाई करेगी। महिला थाने की पुलिस आती-जाती लड़कियों को अपना नंबर दे रही हैं। स्कूल से लेकर कोचिंग तक पहुंच कर पुलिस क्लास रूम में छात्र-छात्राओं को समझा रही है और क्लास रूम में छात्राओं को अपना नंबर दें रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में मनचलों और अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लड़कियां भी अब सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

स्पेशल टीम बनाकर की जा रही कार्यवाही

शहर के प्रबुद्धजनों की शिकायत पर एक स्पेशल टीम बनाई गई है। महिला थाने की इंस्पेक्टर प्रतिभा त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम सभी चौक-चौराहे सहित स्कूल, कोचिंग संस्थाओं में पुलिस काम कर रही है। आने-जाने वाली लड़कियों को पुलिस अपना नंबर दे रही है और पुलिस इस मामले में काफी सख्त है। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस यह काम कर रही है। हर चौक-चौराहों पर सादे लिबास में भी महिला पुलिस तैनात हैं।


छात्रों को फोन नंबर साझा कर रही है महिला पुलिस कर्मी

सभी छात्राओं को पुलिस ने अपना नंबर दे दिया है। फब्तियां कसने वाले, छेड़खानी करने वाले सावधान हो जाइए। अगर इस तरह के मनचले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा त्यागी ने बताया कि एसपी का सख्त आदेश है कि जितने भी शिक्षण संस्थान और कोचिंग संस्थान हैं। वहां पर उच्चके बहुत सारे लड़कियों को छेड़ते हैं। परेशान करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन लोगों पर कड़ी से कड़ी निगरानी रखी जाए। हमलोग सभी कोचिंग संस्थान में जा-जाकर उनको मोटिवेट कर रहे हैं। लड़कों को समझा रहे हैं। कि तुम लोग लड़कियों को इस तरह से परेशान न करो। लड़कियों को समझा रहे हैं कि प्रथम बार तुमको कोई परेशान कर रहा है। तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

मनचलों पर पुलिस की कड़ी नजर

महिला थाने की इंस्पेक्टर प्रतिभा त्यागी के नेतृत्व में शहर के चौक-चौराहों पर मनचलों पर नकेल कसने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। स्कूल और कोचिंग संस्थानों तक पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस के इस विशेष ऑपरेशन से छात्राएं काफी खुश हैं। छात्राओं का कहना है कि पुलिस कार्रवाई से अब हम लोग सुरक्षित हैं। आते-जाते सड़कों पर मनचले परेशान किया करते थे। एक सप्ताह से मनचले सड़क पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। छात्राओं में पुलिस की इस कार्रवाई से काफी खुशी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story