Hapur News: अब एक फोन कॉल पर घर आएंगे पुरोहित, इस पोर्टल पर मिलेगी सभी सुविधाएं

Hapur News: अब लोगों की शुभ कार्यो के लिए पुरोहितों को भी सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए बस एक फोन करना होगा।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 5 Dec 2023 8:06 AM GMT
hapur news
X

सेवामित्र पोर्टल पर मिलेंगे सभी कामगारों की नंबर (न्यूजट्रैक)

Hapur News: सरकार की ओर से संचालित सेवामित्र पोर्टल पर अब लोगों की शुभ कार्यो के लिए पुरोहितों को भी सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए बस एक फोन करना होगा। उसके बाद मांगलिक व धार्मिक कार्यो के लिए पुरोहित आपके घर पहुँच जाएंगे।

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कामगारों को तलाश करने की समस्या को दूर करने के लिए सरकार के सेवायोजन विभाग में सेवामित्र पोर्टल की शुरूआत की है। इस पर प्लंबर ,चालक, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, सफाई कर्मचारी, धोबी व राजगीर सहित 20 प्रकार के अन्य कामगार फोन करने पर घर पहुँचकर अपनी सेवा दे सकते है। इसी पोर्टल पर अब धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रमों में पंडित की सेवा देने के लिए उनसे सपर्क करने की सुविधा की शुरुआत की गई है।

धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम कराने वाले पंडित इस पर अपना पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद में गैर जनपदों के रहने वाले अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों को समय के अभाव में घर की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए परेशान होना पड़ता है।

नल खराब हो या इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को दुरस्त कराने के लिए कुशल कामगारों की आवश्यकता पड़ती है। कुशल कामगारों की जानकारी न होने पर लोगों को परेशानी होती है। एक फोन पर सेवामित्रो की सेवा प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 भी जारी किया गया है। जनपद सेवायोजना अधिकारी अनिल गौतम ने बताया कि प्लंबर, चालक, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन व सफाई कर्मचारी आदि ट्रेड में सेवा देने के लिए 15 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story