Hapur News: एसबीएम के स्टॉल पर लगी प्रदर्शनी का लोगों ने उठाया लुत्फ, विकसित-स्वच्छ गांव की दिखी झलक

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला में लगी कृषि एवं विकास प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्टाल से विकसित व स्वच्छ गांव तथा इसके लिए किए जा रहे प्रयासों की झलक दिख रही है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 24 Nov 2023 1:09 PM GMT
hapur news
X

हापुड़ में एसबीएम के स्टॉल पर लगी प्रदर्शनी का लोगों ने उठाया लुत्फ (न्यूजट्रैक)

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला में लगी कृषि एवं विकास प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्टाल से विकसित व स्वच्छ गांव तथा इसके लिए किए जा रहे प्रयासों की झलक दिख रही है। यहाँ प्रदर्शनी में आए लोग एसबीएम स्टाल से अपनी जिज्ञासा के अनुरूप जानकारी ले रहे है। स्टाल पर आए लोगों को जानकारी और स्वच्छता के लिए स्वयं जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह और उनकी एसबीएम की टीम जानकारी मुहैया करा रही है। वही खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर विजय कुमार और धौलाना अभिमन्यु सेठ ने भी एसबीएम स्टाल का जायजा लिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत गढ़मुक्तेश्वर अमित कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिंभावली शिवम पांडे एसबीएमएम स्टाल का जायजा लेते रहे और बेहतर व्यवस्था बनाए रखें।

पंचायती राज विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

जिला समन्वयक गोपाल राय के साथ जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के हरकीरत सिंह और उनकी टीम ने भी स्टाल पर आए लोगों को पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दोनों चरणों प्रथम और द्वितीय का प्रदर्शन किया गया है। प्रथम चरण के लिए व्यक्तिगत शौचालय का एक मॉडल लगाया गया है। दूसरे चरण की जानकारी देने के घर घर कूड़ा इक्ठा करने के लिए खरीदे गए एक वाहन को प्रदर्शित किया गया है। किचन अपशिष्ट के प्रबंधन और विशेष स्थिति मे जल शोधन की जानकारी देने के लिए तीन मटकों का प्रदर्शन किया गया है। नालियों के माध्यम से शिल्ट तालाब में न जाने पाए इसके लिए एक शिल्ट्ट स्केचर के मॉडल का प्रदर्शन किया गया है।

संपूर्ण स्वच्छता व विकसित गांवों का किया प्रदर्शन

एसबीएम स्टाल के माध्यम से संपूर्ण स्वच्छता के साथ साथ विकसित गांव का प्रदर्शन किया गया है। धौलाना विकास खंड की ग्राम पंचायत नारायणपुर का खेल मैदान का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। विकास के लक्ष्यों को भी प्रदर्शित कर स्वच्छ, सुंदर, हरित, पर्याप्त जल युक्त गांव आदि का प्रदर्शन किया गया है।

प्रदर्शनी में आये लोगों ने दिखाई रुचि

प्रदर्शनी में आए लोगों ने सभी मॉडलों में रुचि दिखाई और समझने की कोशिश की। तीन मटकों में भी लोगों ने विशेष रुचि दिखाई और इनके प्रयोग की जानकारी ली। खेल मैदान का भी मॉडल लोगों को रास आया। अधिकतर लोगों को यकीन भी नहीं हो रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल मैदान विकसित हुए हैं। जिला समन्वयक गोपाल राय , हरकीरत सिंह, खंड प्रेरक संदीप शर्मा ने आए लोगों को जानकारी देकर जिज्ञासा को शांत और संतुष्ट किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story