×

Hapur News: पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Hapur News: पुलिस नें ज़ब पास जाकर देखा तो एक प्रतिबंधित पशु दिखाई दिया और दो लोग नजर आए। पुलिस नें चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

Avnish Pal
Published on: 7 March 2025 11:39 AM IST
Hapur News: पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल
X

Hapur News

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस नें गोकशी की घटना पर लगाम लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।जिसको लेकर हापुड़ पुलिस एक्शन मोड़ में हैं।पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए गौकशों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया।इसी कड़ी में देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया है।. इस कार्रवाई में दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस की जुबानी, मुठभेड़ की कहानी

जानकारी के अनुसार देर रात बहादुरगढ पुलिस द्वारा गौकशी के संभावित स्थानों पर गस्त की जा रही थीं।जैसे ही पुलिस की टीम गांव बदरखा के जंगल में पहुंची तो वहाँ से एक गोवंश के चिल्लाने की आवाज आ रही थीं। आवाज सुनकर पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची। पुलिस नें ज़ब पास जाकर देखा तो एक प्रतिबंधित पशु दिखाई दिया और दो लोग नजर आए। पुलिस नें चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख बदमाशो नें टीम पर फायरिंग कर दी।जिसमें पुलिस की टीम बाल बाल बच गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई। जिसमें दोनों आरोपियों के पैरो में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया हैं।घायलों को पुलिस नें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

क्या बोले एएसपी हापुड़

इस सबंध में एएसपी विनीत भटनागर का कहना हैं कि, पूछताछ में घायल बदमाशो नें अपना नाम सलमान व नौशाद निवासी ग्राम वैठ थाना सिम्भावली बताया हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस नें दो तमंचे, कारतूस, बाईक, एक प्रतिबंधित पशु, कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं।आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदो से की जा रही हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story