Hapur News: पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

Hapur News: सिम्भावली पुलिस मुखबिर की सूचना पर वाहनो की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जब दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 12 Sep 2024 8:19 AM GMT
Hapur News
X

गिरफ्तार आरोपी (Pic: Newstrack)

Hapur News: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक बार फिर से हापुड़ जनपद की थाना सिम्भावली पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सिम्भावली पुलिस मुखबिर की सूचना पर वाहनो की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जब दो बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा दिया तो वह पुलिस को देखकर नहर रोड पर धनपूरा कट की तरफ भागने लगे। पुलिस ने शक होने पर बाइक सवार की घेराबंदी करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश के पैर में गोली लगने और एक बदमाश के हथेली में गोली लग गई। जबकि चौथे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर चारों बदमाशो से पूछताछ की। चारों बदमाशो नें थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई गोकशी की घटना करना स्वीकार किया है। शातिर अपराधियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस पूछताछ में बदमाशो ने अपना नाम गुलवीर उर्फ़ गुल्लु(घायल) निवासी गांव खिलवाई थाना गढ़मुक्तेश्वर, आसिफ(घायल) निवासी मोहल्ला सिकंदरगेट की टंकी नगर कोतवाली,सिंन्नू (घायल) निवासी ग्राम अठसैनी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली, नकुल निवासी ग्राम खिलवाई थाना गढ़मुक्तेश्वर बताया है। पुलिस नें सभी शातिर बदमाशो से दो घटना में प्रयुक्त बाईक, चार अवैध हथियार, चार छुरे, दो रस्सी सहित अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों के ऊपर हत्या का प्रयास, लूट, गोकशी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि संगीन अपराधों के करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

क्या बोले एएसपी हापुड़

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश निराश्रित पशुओं का कटान करने में शामिल घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। जिन्हे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। एक बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उनके अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story